Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पुलिस सुरक्षा की एक बार फिर खुली पोल, बंदूक के बल पर नवाबी रोड़ स्थित घर में लूट

Ad

हल्द्वानी:  जिस हल्द्वानी शहर की पहचान शांत शहर के रूप में होती थी,वहां पर अब बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। गुरुवार रात शहर की नवाबी रोड में स्थित एक घर में बदमाशों के गैंग ने धाबा बोल दिया। बदमाशों ने पिस्टल के बल से लूट को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार घर में लूट के इरादे से घूसी बदमाशों की गैंग में 4 से 5 लोग शामिल थे । उन्होंने व्यापारी सौरभ कौशल और उनके दो नौकरों को बनाया बंधक बनाया। बदमाश घर से  5 लाख नकद और 15 तोला सोना व जेवरात लूटकर फरार हो गए हैं।

वहीं बदमाश घर पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इस घटना के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। वारदात की खबर मिलते ही हल्द्वानी पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस पास के घरों पर लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की खोज में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिस घर पर चोरी हुई वहां पर 3-4 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।

इस वारदात ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा की पोल खो दी है, क्योंकि पहले ही शहर राधा हत्याकांड के बाद से सकते में है। उस हत्याकांड में शामिल बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और इस तरह की और घटना लोगों के डराने ते लिए काफी है। पुलिस लोगों को भरोसा सुरक्षा का भरोसा जरूर दिला रही है लेकिन मौजूदा हालात कुछ और बयां कर रहे है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top