Uttarakhand News

मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का बदलेगा मिजाज

Ad

हल्द्वानीः उत्तराखंड में 6 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पूरा राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट मे है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। तापमान ने पिछले सभी रिकोर्ड तोड़ दिये हैं। मैदानी इलाकों के लोगों के अलावा पहाड़ी क्षेत्र के लोग भी गर्मी से परेशान है। पिछले दो दिनो से सूरज ने खूब ताबड़तोड़ आग उगल रहा है। मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी का तापमान अधिकतम 39.3 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बादल गरजने के साथ तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी है।मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रह सकती है। एसे में राज्य का तापमान सुहाना हो जाएगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top