Uttarakhand News

नैनीतालः एक बार फिर रहिए तैयार , इन जिलों में फिर होगी तेज बारिश

देहरादूनः उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा था, तो वही एक-दो दिन से मौसम साफ होने से कुछ लोगो को राहत मिलती दिख रही है। कई स्थानों में बरसात और बर्फबारी से लोगों को कई प्रकार के नुकसान तक हो गये। गंगोत्री और यमुनोत्री में हाईवे बंद होने से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पर अब मौसम साफ होने से हाईवे खोलने का कार्य तेज कर दिया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम स्नो कटर की मदद से बर्फ काटकर रास्ता बनाने में जुटी है। जबकी उत्तरकाशी में हर्षिल से आगे मार्ग खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में करीब चार से पांच फीट बर्फ जमा हो गई है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने फिर से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई है। सोमवार को मौसम बिगड़ सकता है। तो मंगलवार को विभाग ने छह जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
दअरसल उत्तरकाशी जिले में गंगा और यमुना घाटी के करीब 10 से ज्यादा गांव में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। प्रशासन ने  सभी यातायात के रास्ते खोल दिये गये हैं, पर अभी भी दो मुख्य मार्ग बंद है।  दूसरी ओर बीआरओ के ऑफिसर आफ कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मोहंती ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच बर्फ हटा दी गई है। लेकिन गंगोत्री हाईवे पर अभी भी मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि हर्षिल से आगे पांच स्थानों पर चट्टान गिरने का खतरा बना हुआ है।
तेज धूप में बर्फ पिघलने के दौरान यह स्थिति बनती है। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण सोमवार से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं।

To Top