Uttarakhand News

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा आपके शहर का हाल

Ad

देहरादूनः राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई क्षेत्रों बारिश हो रही है। इस वर्ष प्रचंड गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन राज्य में 1 जुलाई से मानसून के चलते मौसम आए दिन अपना मिजाज बदल रहा है। मानसून के आते ही कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं बता दें अगले 24 घटों में राज्य के सात जिलों में भारी बारिश होने के अनुमान लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि छह से आठ जुलाई तक इन जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इससे चलते नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। राज्य में होने वाली बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान बताया गया है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने छह से आठ जुलाई तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

वहीं मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि मानसून राज्य के अधिकांश क्षेत्रों को कवर कर चुका है। अब अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बिक्रम सिंह का कहना है कि राजधानी दून समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं हल्द्वानी में बीते कुछ दिनों से बादल छाएं हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top