Uttarakhand News

उत्तराखंड के स्कूलों में मॉनसून की छुट्टियां, 10 दिन स्कूल रह सकते हैं बंद

Ad

देहरादून: राजधानी में राजकीय शिक्षक संघ के साथ बैठक में शिक्षा मंत्री के समक्ष एक महिला पदाधिकारी मे मानसून में अवकाश को लेकर विषय उठाया था जिस पर उत्तराखंड में शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि मानसून के दौरान छात्रों और शिक्षकों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए ही मानसून अवकाश शुरू करने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में मॉनसून की छुट्टियां 10 दिन के लिए की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मानक के अनुसार 1 वर्ष में कम से कम 220 दिन तक स्कूल में पढ़ाई होनी चाहिए । मानसून के दौरान अक्सर विद्यालयों में अवकाश रखना पड़ता है। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी भी है। इसलिए सरकार में मानसून अवकाश लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मानसून अतिवृष्टि की अवधि तय करने के लिए मौसम विभाग से भी तालमेल किया जाएगा। जिससे अवकाश का सही समय पर उपयोग किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top