World News

गंदी बातः अश्लील फिल्म देख रहा था पति, पत्नी ने मारी गोली

Ad

नई दिल्लीः आपने कई मर्डर सुने होंगे पर क्या अपने कभी सोचा है कि कोई पत्नी अपने पति को पोर्न देखने पर गोली मार देगी। अगर नहीं सुना तो हम आपको एक ऐसी ही खबर सुनाने जा रहे है। अमेरिका के अरकांसस  में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की गोली मारकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके घर के सैटेलाइट टीवी के बिल में पॉर्न चैनल सब्सक्राइब मिला। अरकांसस पुलिस ने हत्या की आरोपी 69 वर्षीय पैट्रीसिया एन हिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।कोर्ट में पैट्रीसिया एन हिल ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनका पति फ्रैंक हिल से अक्सर झगड़ा होता था। पति फ्रैंक हिल को पोर्न देखने की लत लग गई थी। मना करने के बावजूद वह पोर्न चैनल देखते थे।पति फ्रैंक हिल की पोर्न देखने की लत से परेशान होकर पत्नी पैट्रीसिया एन हिल ने उनके सैटेलाइट टीवी से पोर्न चैनल डिलीट कर दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद जब बिल वापस आया तो वो हैरान रह गई। पैट्रीसिया के पति फ्रैंक हिल ने दोबारा पोर्न चैनल सब्सक्राइब कर लिया था। बिल देखकर पैट्रीसिया अपना आपा खो बैठी और बंदूक निकालकर पति को गोली मार दी।पुलिस ने जांच में पाया कि पैट्रीसिया ने दो गोली चलाई थी। इनमें से एक गोली पति फ्रैंक के पैर और दूसरी गोली उनके माथे पर लगी। पैट्रीसिया ने जब फ्रैंक को गोली मारी उस वक्त वो घर के बाहर शेड में बैठकर बीयर पी रहे थे। पुलिस का कहना है कि पैट्रीसिया से पूछताछ कर रही है। उन्हें शक है कि कहीं मामला पैसे और संपत्ति से तो नहीं जुड़ा हो। अमेरिका की पुलिस को लग रहा है कि मात्र पोर्न के लिए कोई अपने पति को कैसे मार सकता है? वहीं, पुलिस का यह भी कहना है कि पति फ्रैंक की हत्या के बाद पैट्रीसिया अजीबोगरीब बयान दे रही है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल उनकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top