Regional News

नैनीताल में 100 फीट खाई में गिरी कार, चार घायल, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती

हल्द्वानी: कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।  हादसे में हरियाणा से नैनीताल घूमने के लिए पहुंचे सैलानी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे।  कार अनियंत्रित होकर 100 फीट खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक यात्री को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। घटना कालाढूंगी क्षेत्र की है।

शुक्रवार से हड़ताल की मार झेलेगा हल्द्वानी शहर, केमू और ट्रक आपरेटर्स ने बंद किया संचालन

 

कालाढूंगी थाना सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने हादसे के बारे में जानकारी दी कि गाड़ी संख्या डीएल 1 सीएम 3427 नैनीताल से वापस आ रही थी। नैनीताल तिहारे से डेढ़ किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार सुनिता लोचप (साल 43) पुत्री सुबह सिंह हुड्डा चला रही थी। इस हादसे में घायलों के पहचान

सोनी अग्रवाल (30) पुत्री राजेंद्र प्रसाद, राजदीप (30 साल) पुत्र जयपाल सिंह राठी और बलवंत सिंह (62 साल) पुत्र रतंन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बलवंत सिंह को चोट ज्यादा और उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों का कालाढूंगी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सभी लोग सोनीपत के रहने वाले हैं।

To Top