Nainital-Haldwani News

शुक्रवार से हड़ताल की मार झेलेगा हल्द्वानी शहर, केमू और ट्रक आपरेटर्स ने बंद किया संचालन

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार से कुमाऊं को आर्थिक चोट व परेशानी होने वाली है। कुमाऊँ मोटर्स यूनियन और ट्रक आपरेटर्स ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी है। दोनों ने ही अपनी अपनी मांगे रखी है और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रकाश डेंटल टिप्स: अकल के दाढ़ का दर्द होगा दूर, ऐसे किया जाता है पूर्ण उपचार

पहले बात  कुमाऊँ मोटर्स यूनियन करे तो बस स्वामियों ने परिवहन विभाग और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके अलावा यूनियन ने स्पीड गवर्नर और जीपीएस का भी विरोध किया है। बता दें कि पूरे कुमाऊं में हल्द्वानी से   कुमाऊँ मोटर्स यूनियन 350 बसें दौड़ती है। यूनियन के अनिश्चित काल के लिए हड़ताल में बैठने से यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हल्द्वानी की सलोनी जोशी की दुबई में धूम, मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2018 में रनरअप

वहीं ट्रक आपरेटर्स ने भी हड़ताल शुरू कर दी है जिससे कुमाऊं में 40 हजार ट्रकों के पहिये थम गए हैं।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ने कांग्रेस के आह्वान पर हड़ताल शुरू की है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ने टोल टैक्स बंद करने, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की वृद्धि पर रोक, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने, ट्रकों से सामान बाहर निकलने पर वैकल्पिक इंतजाम, स्थानीय वाहनों से पर्वतीय जिलों में शुल्क समाप्त करने सहित कई मांगों को उठाया है। इस हड़ताल से  करोड़ों का कारोबार  प्रभावित होगा, वहीं हड़ताल को कई और संगठनों ने इसे अपना समर्थन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top