Uttarakhand News

हल्द्वानी:एसएसपी ने दो सिपाहियों को सस्पेंड किया

Ad

नैनीताल :एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इस लिस्ट में 2 पुलिसकर्मी शामिल है। एक पुलिसकर्मी हल्द्वानी में तो दूसरा पुलिसकर्मी भीमताल में तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी पुलिसकर्मी की बात करें तो 2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच कर रही पुलिस ने पाया कि मंडी चौकी स्थित मोती नगर बैरियर से आरोपी गुजरा था जो सीसीटीवी पर कैद हुआ था लेकिन पुलिसकर्मी ने वाहन चेक नहीं किया। इसके अलावा काठगोदाम में हुई इनोवा कार की चोरी मामले में भी सामने आया कि मोदीनगर बैरियर में पुलिसकर्मी ने वाहन की चेकिंग नहीं की। इस पर दोनों मामलों में लापरवाह पाए गए आरक्षी रणवीर सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा भीमताल थाने में तैनात सिपाही सुन्दर लाल हल्द्वानी कोर्ट में शराब पीकर पहुंचा और बाहर गिर पड़ा। इससे पुलिस की छवि खराब हुई है। कर्तव्य पर रहते हुए अनुशासहीनता लापरवाही करने पर सुंदरलाल को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उस पर थाना परिसर में स्थित आवास से भवन में निवास कर रहे जवान बृजेश कुमार के परिवार के साथ अमर्यादित आचरण करने का भी आरोप लगा है।

पिछले कुछ दिनों से अपराधिक घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए चैलेंज बन गया है। अगर इस तरह की लापरवाही होती रही तो बदमाश बेखौफ हो जाएंगे। एसएसपी का ये फैसला अन्य पुलिस कर्मियों के लिए एक संकेत है, अगर लापरवाही पकड़ी गई तो एक्शन जरूर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top