Uttarakhand News

बद्रीनाथ में जनवरी से बर्फबारी , यात्रा मार्ग बंद

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड के पहाड़ों का मिजाज बदलता दिख रहा है। जहां मैदान में गर्म हवा चलने लगी है। तो वहीं पहाडों में बारिश और बर्फबारी ने सब का जीवन अस्त-वस्त कर दिया है। उत्तराखंड के प्रमुख धाम बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा परेशानी देखी जा रही है। बद्रीनाथ में दो हफ्तों से लगभग हर दिन बर्फ गीर रही है। धाम में जनवरी से बर्फबारी हो रही है जोकि अभी तक रूकने का नाम नहीं ले रही है। धाम के साथ ही आस-पास का इलाका भी बर्फ से ढक गया है। लगभग हर एक जगह जहां भी नजर घुमाके देखो वहीं बर्फ नजर आ रही है। बद्रीनाथ में ठड़ इस कदर है कि धाम में एक भी परिंदा तक दिखाई नहीं दे रहा है।
बद्रीनाथ चार धाम यात्रा का प्रमुक मंदिर है इस लिए यह बरफबारी प्रशासन के लिए एक परेशानी की तरह दिख रही है। धाम में यात्रियों की बहुत अधिक मात्रा में भिड़ लगती है जिसके लिहाज से प्रशासन के लिए यह बर्फ सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालु महीनों इंतजार करते है। और कपाट खुलने के बाद भी लम्बी लाइन में लग घंटो इतजार करते है। इस समय कपाट बंद है पर बर्फ पूरे मंदिर परिसर में 10 फीट से अधिक गीर चुकी है। तापमान अभी भी माइनस 7 से 8 डिग्री के करीब है और धाम के रास्ते पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं।
हालांकि इस समय सड़क मार्ग को खोलने का काम शुरू हो गया है। लेकिन बड़े-बड़े ग्लेशियर होने के कारण रास्ते को खोलने में बहुत टाइम लग रहा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फीली आफत जारी है। कई जगहों पर अभी भी 3 से 4 फीट बर्फ जमा है, जिसकी वजह से तापमान माइनस 10 डिग्री तक गिर गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top