Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गौला किनारे भूकटाव का खतरा,बैराज से 24840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Ad

Haldwani News: Rain: नैनीताल जिले के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। बात हल्द्वानी की करें तो बारिश के चलते शहर कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ों में भी जमकर बारिश हो रही है। वहीं गौला बैराज से 24840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए हल्दूचौड़, देवरामपुर, बिन्दुखत्ता, इंद्रा नगर, शांतिपुरी के तटवर्ती इलाकों में जबरदस्त भू कटाव का खतरा मंडरा रहा है। वही प्रशासन ने इन इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top