Nainital-Haldwani News

पटवारी परीक्षा:हल्द्वानी बस स्टेशन में उमडी भीड़, अकेले अल्मोड़ा के लिए चलानी पड़ी 10 बसें

Ad

हल्द्वानी: पटवारी/लेखपाल परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी को होना है। जनवरी में परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग ने किया था लेकिन परीक्षा पत्र लीक होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से परीक्षा केंद्र जाने के लिए युवाओं को उत्तराखंड परिवहन की बस में निशुल्क यात्रा की छूट दी गई है। एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षार्थी बिना टिकट का शुल्क दिए यात्रा कर सकते हैं। इसकी अवधि 15 फरवरी रखी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

परीक्षा के एक दिन पहले हल्द्वानी बस स्टेशन में परीक्षार्थियों की बंपर भीड़ देखने को मिली। बस स्टेशन में युवा परीक्षा केंद्र जाने वाली बस का इंतजार करते नजर आए । वहीं रोडवेज भी लगातार बसों का संचालन कर रहा है। हल्द्वानी से दोपहर तीन बसे तक कुल 33 बसें रवाना की गई।

इस लिस्ट में लोहाघाट , अल्मोड़ा, बागेश्वर समेत कुमाऊं के कई मार्ग रहे। अकेले अल्मोड़ा के लिए 10 बसों का संचालन दोपहर तीन बजे तक किया जा चुका है। स्टेशन इंजार्ज ने बताया कि सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ एकत्र हो गई थी जिसके बाद रोडवेज द्वारा लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है। अतिरिक्त बसों की मांग की गई है। कोशिश है कि हल्द्वानी से परीक्षा देने के लिए निकले बच्चों को उनके गंतव्य तक जरूर पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि सभी बसे पैक होकर हल्द्वानी से निकल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top