Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रामपुर रोड में चली JCB, 44 दुकानों को ध्वस्त किया गया

Ad

Haldwani HN Inter College: हल्द्वानी के रामपुर रोड में एचएन इंटर कॉलेज के पास भारी फोर्स के साथ प्रशासन और वन विभाग ने अतिक्रमण हटाया। वन विभाग और प्रशासन व भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में 44 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इससे पूर्व 24 घंटे में अपनी दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। रविवार सुबह मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व वन विभाग सहित पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची जिसके बाद से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार की देर सायं वन विभाग ने दुकानें खाली करने को लेकर मुनादी भी कराई थी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने खुद ही सामान हटाना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि वन विभाग की तराई केंद्रीय वन डिवीजन ने हरिदत्त नित्यानंद इंटर कॉलेज को लीज पर कुल 12.23 एकड़ जमीन दी थी। लीज में शर्त थी कि भूमि का उपयोग सिर्फ शिक्षण के लिए ही होगा। वर्ष 1990-91 में लीज की शर्तों का उल्लंघन हुआ, कॉलेज की बाउंड्री से सटी वन भूमि पर अवैध ढंग से दुकानें बना दी गईं। फिर देखते ही देखते 44 दुकानें बन गईं। इनमें मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, मोबाइल रिचार्ज, सब्जी, मीट, फोटो स्टेट आदि की दुकानें बन गईं।

वन विभाग ने 5.23 एकड़ भूमि की लीज निरस्त कर कॉलेज प्रबंधन से वन भूमि से वैध व अवैध कब्जे हटाकर भूमि को वन महकमे के सुपुर्द करने को पत्र लिखा। इसके बाद मामला सिटी मजिस्ट्रेट, जिला कोर्ट और हाईकोर्ट तक पहुंचा। जहां वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे। बाद में दुकानदारों ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर 31 अक्टूबर तक की मोहलत मांगी थी। बाद में फिर से प्रार्थना पत्र सौंपकर 30 नवंबर तक की मोहलत मांगी। इधर, एक नवंबर को वन विभाग ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top