Nainital-Haldwani News

जाम के झंझट से मिलेगा छुटकारा, रानीबाग समेत कई सड़कों को चौड़ा करने का बनाया गया प्लान

Ad

Haldwani News: Kaichi Dham: Ranibagh  हल्द्वानी से आगे गुलाब घाटी, रानीबाग में लगने वाले जाम से शीघ्र निजात मिलेगी। इन स्थानों में सड़क में सुधारीकरण कार्य कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। एनएच द्वारा शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्य किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad

कलसिया नाले में अधिक भार क्षमता का मॉडल ब्रिज बनकर होगा तैयार, इस हेतु अलग से परियोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बुधवार को सर्किट हाउस में सड़कों से जुड़ी समस्या, संचालित परियोजनाओं के संबंध में केद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग और राज्य सरकार के अधिकारियों के बैठक की थी।

वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री ने हल्द्वानी से कैंची धाम तक पर्यटन सीजन में लग रहे जाम की स्थिति के समाधान के निर्देश दिए थे। बैठक में उक्त समस्या के तत्कालीक समाधान हेतु जिलाधिकारी वंदना ने मुख्य रुप से रानीबाग, गुलाबघाटी में लगने वाले जाम से मुक्ति हेतु इन दोनों स्थानों में सड़क सुधारीकरण और कलसिया नाले पर स्थाई पुल का निर्माण आदि के संबंध में मंत्री अजय टम्टा को अवगत कराया था। जिससे जाम से जुडी समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सके।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश क्रम में बुधवार देर शाम एनएच के अधिकारी, जिला प्रशासन की टीम ने रानीबाग गुलाब घाटी से ज्योलीकोट तक सर्वे और निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण और अन्य संभावनाओं को भी तराशा।

इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय के नेतृत्व में एन एच और प्रशासन की टीम ने रानीबाग तक सड़क का निरीक्षण कर जाम से निजात दिलाने की संभावना को तलाशा।अधिशासी अभियंता एनएच प्रवीण कुमार ने बताया कि रानीबाग में तत्काल सुधार के लिए हल्द्वानी-रानीबाग-नैनीताल पुल के कुछ आगे सड़क के दोनों ओर करीब 100 मीटर लम्बाई में 3 मीटर तक सड़क की मरम्मत व सुधारीकरण कर सड़क का चौड़ीकरण किया जा सकता है।

बताया कि भीमताल भवाली मार्ग में 20-25 मीटर जिसमें कोई ड्रैनेज नहीं आता है, उसको मलवा भरकर या रबर स्टैंड कर सड़क को लेवल में लाया जा सकता है। जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।इस पर भी शीघ्र कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गुलाब घाटी में निरीक्षण में उन्होंने बताया कि गौला नदी से रिवर बैक से सुरक्षा दीवार बनाकर तकनीकी रूप से सुरक्षा दीवार तैयार कर गुलाब घाटी में सड़क को चौड़ी करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ने की अपार सम्भावना है।

अधिशासी अभियंता एनएच ने बताया कि कलसिया में अधिक भार क्षमता का माडल ब्रिज बनाए जाने हेतु सड़क परिवहन विभाग के उच्चधिकारीयों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है। जिसके लिए एडीजी सुदीप चौधरी और अन्य मंत्रालय की टीम के अधिकारीयों द्वारा जल्द स्वीकृति की बात कही है। इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top