Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली में पकड़ा

Ad

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा के बाद से अब्दुल मलिक फरार चल रहा था। बता दें कि शनिवार को ही अब्दुल मलिक की जमानत की अर्जी हल्द्वानी सेशल कोर्ट में दाखिल की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसकी सुनवाई 27 फरवरी को होगी। अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। माना जा रहा है कोर्ट में जो पता अर्जी में डाला था, उसी से पुलिस को क्लू मिला और अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया गया। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top