Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की ओर आ रहा पिकअप खाई में गिरा, लिफ्ट लेकर बैठे व्यक्ति की हुई मौत

Ad

Haldwani Kathgodam: नैनीताल जिले में सड़क हादसों का ग्राफ नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल हाईवे में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुखद बात ये है कि व्यक्ति खुद वाहन में लिफ्ट लेकर सवार हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र के गुलाबघाटी के पास पिकअप वाहन के खाई गिर गया। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर वाहन में सवार दो लोगों को बाहर निकाला तो पता चला कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच चालक द्वारा बताया गया कि मृतक व्यक्ति ज्योलीकोर्ट से लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में बैठा था।  

काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहा कि मृतक की शिनाख्त ज्योलिकोर्ट निवासी के रूप में हुई है । घटना सुबह तड़के की है। पिकअप वाहन हल्द्वानी का बताया जा रहा है जो सरिया सीमेंट ढोने का काम करता है। चालक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top