Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पंचायत घर स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास हादसा, एक्सयूवी कार और स्कूटी की टक्कर

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में पंचायत घर के पास एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के पंचायत घर स्थित राधा स्वामी सत्संग के पास हुई। रुद्रपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top