Nainital-Haldwani News

नोएडा शारदा यूनिवर्सिटी से MBA कर रहे हल्द्वानी के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली-एनसीआर से एक बुरी खबर सामने आई है। शहर के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक छात्र नोएडा शारदा यूनिवर्सिटी से MBA कर रहा था। उसके पिता हल्द्वानी नगर निगम में पार्षद हैं। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 15 के पार्षद शाकिर अंसारी का शाकिब अंसारी की नोएडा शारदा यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को नोएडा में युवक का एक्सिडेंट हो गया। वाहन को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घायल शाकिब को सेक्टर 137 फेलेक्स हॉस्पिटल नोएडा ले जाया गया,जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद घर पर कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top