Nainital-Haldwani News

बाल-बाल बचे उत्तराखंड भाजपा प्रवक्ता, गलत दिशा से आ रहे वाहन ने मारी कार को टक्कर…

Ad

कालाढूंगी: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विकास भगत समेत कार में सवार चार लोगों हल्की चोट आई है। हादसा गैबुआ के पास हुआ । गलत साइड से आ रही कार ने विकास भगत की कार को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक प्रतिनधि विकास भगत आपदा से हुई हानि का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। गलत दिशा से आ रही मारुति 800 गाड़ी से उनके वाहन की टक्कर हो गई। सीट बेल्ट लगी होने की वजह से विकास भगत समेत कार में सवार सुरक्षित रहे। वहीं दूसरी कार में दो लोग सवार थे और वो भी सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top