Nainital-Haldwani News

वीकेंड पर नैनीताल पहुंची अभिनेत्री तापसी पन्नू, अपने प्रोडक्शन हाउस का करेंगी शुभारंभ

Ad

नैनीताल: बीते सालों में उत्तराखंड वादियों ने सैलानियों के अलावा फिल्म जगत के लोगों को भी अपनी ओर खींचा है। यही कारण है कि राज्य के पर्यटक स्थलों में अब पहले से ज्यादा शूटिंग होने लगी है। वेबसीरीज़ के लिए उत्तराखंड फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन रहा है। इसी क्रम में बेबी और पिंक फिल्म में अपने अभिनय का परिचय दे चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू नैनीताल पहुंची है। वह फिल्म ब्लर की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची है। बताया जा रहा है वह अगले 6 हफ्ते नैनीताल जिले में ही रहेंगी और पास के क्षेत्रों में शूटिंग करेंगी। फिल्म ब्लर तापसी के खुद के प्रोडक्शन हाउस आउट साइडर्स फिल्मस के तहत बन रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें भी इस फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। 20 किरदारों का चयन पहले से हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल शहर में माल रोड, रूसी बाईपास के साथ ही नगर के हेरिटेज भवनों में होगी। नैनीताल शहर के अलावा भीमताल, भवाली, सातताल मुक्तेश्वर आदि दर्शनीय स्थलों पर भी फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

फिल्म के लाइन प्रड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि ब्लर एक हिंदी फीचर फिल्म है। इस फिल्म में तापसी मुख्य भूमिका पर नजर आएंगी। तापसी के अलावा फिल्म में एसएम जहीर भी हैं। आउटसाइडर्स प्रोडक्शन की यह पहली फिल्में बनने जा रही है और नैनीताल फिल्म मेकर्स की पहली पसंद थी। फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल, जबकि कहानी पवन सोनी ने दी है। फ़िल्म में तापसी के साथ ही विशाल राणा व प्रांजल प्रड्यूसर है। नैनीताल में 28 अगस्त तक के फिल्मांकन किया जाएगा। फिल्म पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी शामिल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top