Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आदि जोशी का स्पेन के ‘ला पालामोस’ फुटबॉल क्लब में चयन

Ad

हल्द्वानी: फुटबॉल के प्यार ने शहर के एक युवा को स्पेन पहुंचा दिया है। इस युवा ने पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। क्रिकेट के प्रति प्यार के बारे में तो पूरा देश जानता है लेकिन फुटबॉल में भारत को पहचान बनानी है तो युवाओं को आगे आने होगा। अगर कोई खिलाड़ी खेलता है तो उसका मनोबल बढ़ाना होगा, ताकि युवा पीढ़ी इस खेल से जुड़ पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी निवासी आदि जोशी का स्पेन के फुटबॉल क्लब ला पालामोस एफसी में हुआ है। उनकी उम्र केवल 14 साल है। उन्होंने अपने स्पेन के क्लब को ज्वाइन भी कर लिया है। आदि जोशी अपने परिवार के साथ दिल्ली के नोएडा में रहते हैं और एपीजे पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र हैं।

अमरावती कॉलोनी वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी जोशी के पोते आदि जोशी की कामयाबी के बारे में पूरा शहर चर्चा कर रहा है। छोटी सी उम्र में आदि ने उन युवाओं को उदाहरण दिया है जो इस खेल से जुड़े तो है लेकिन उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दिख रहा है। वहीं आदि के परिवार ने भी उनके फुटबॉल के प्रति प्यार को समझा और सपोर्ट किया।

आदि ने भी परिवार के भरोसे को अपने परिश्रम से बरकरार रखा। उन्होंने उड़ीसा ओएफसी की ओर से अंडर 13 प्रथम लीग खेली। जिसके बाद अंडर 14 में दिल्ली राज्य का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया और इसी के साथ उन्होंने राजस्थान के फुटबॉल क्लब एयूआरएफसी का भी प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्हें स्पेन के फुटबॉल क्लब पलामोस एफसी में सेकंड डिवीजन के अंडर 16 में अपनी जगह बना ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top