Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के एक और युवा खिलाड़ी को मिली कामयाबी, क्रिकेटर आदित्य रावत का NCA कैंप में चयन

Ad

हल्द्वानी: अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को जेटसीए-एनसीए कैंप में जगह मिली है। इस संबंध में CAU ने लिस्ट जारी की है जिसमें उत्तराखंड के चार युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य रावत को भी एनसीसी कैंप में चुना गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में आदित्य रावत (तेज गेंदबाज) का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 4 मैच कुल 10 विकेट झटके थे। मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य के करियर की शुरुआत भी हल्द्वानी से ही हुई जिसके बाद वह देहरादून चले गए। पिता दिलीप रावत ने बताया कि आदित्य ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। देहरादून से लौटने के बाद मौजूदा वक्त में आदित्य रावत कमलुवागांजा जीएनजी क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य को कैंप में हिस्सा लेने के लिए अनंतपुर के लिए रवाना होना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top