Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आदित्य रावत का वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन

Ad

Uttarakhand Under-19 Cricket Team: 2023-2024 क्रिकेट सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। घरेलू क्रिकेट कलेंडर जारी हो गया है और अब टीम घोषित हो रही है। उत्तराखंड में क्रिकेट संचालित कर रही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सैयद मुश्ताकअली टी-20 ट्रॉफी और महिला अंडर-19 टीम के बाद पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। पुरुष टीम का ऐलान वनडे टूर्नामेंट के लिए हुआ है। वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। सीएयू ने वनडे टूर्नामेंट के लिए  टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में आरव महाजन, अभ्युदय भटनागर, असर खान, पूर्वांश ध्रुव, रक्षित डालाकोटी, संस्कार रावत, विप्लव नौटियाल, कुणाल यादव, आदित्य चक्रवती, ध्रुव प्रताप सिंह, आदित्य रावत, राहुल राणा, आदित्य नैथानी, अंश त्यागी, हर्ष विक्रम, हार्दिक चौधरी, राघव यादव, दीपेश सिंह, विनायक, कृष्ण गर्ग शामिल हैं।

हल्द्वानी निवासी आदित्य रावत को भी टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल 2022 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में आदित्य रावत (तेज गेंदबाज) का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 4 मैच कुल 10 विकेट झटके थे। हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य के करियर की शुरुआत भी हल्द्वानी से ही हुई जिसके बाद वह देहरादून चले गए। आदित्य ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। देहरादून से लौटने के बाद मौजूदा वक्त में हल्द्वानी में ही अभ्यास करते हैं। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें जेटसीए-एनसीए कैंप में जगह मिली थी। वीनू मांकड ट्रॉफी की शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top