Nainital-Haldwani News

तेज बारिश का है अलर्ट,नैनीताल पुलिस ने सैलानियों से किया अनुरोध पहाडों की ओर नहीं जाए

Ad

हल्द्वानी: राज्य में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में जाने वालों को भी पर्यटकों को भी यात्रा स्थगित करने की सलाह प्रशासन द्वारा दी गई है। नैनीताल जिले में भी पुलिस द्वारा पर्यटकों व अन्य लोगों से पहाड़ की यात्रा को टालना का अनुरोध किया है। बता दें कि मौसम विभाग के द्वारा दिनांक 17-10-2021 से-18-10-2021 तक #अत्यधिक_भारी_वर्षा तथा कुछ स्थानों पर #तीव्र_गर्जन के साथ #ब्रजपात होने की चेतावनी दी गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि जनपद नैनीताल आगमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अत्यधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूके। वहीं बड़े पेड़ व पहाड़ी खिसकने वाले स्थानों से दूरी जरूर बनाए रखें। अतिआवश्यक होने पर ही यात्रा करने पर विचार करें। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों /चौकी प्रभारियों/पुलिस आपदा प्रबन्धन टीम एवं SDRF टीम को मय आपदा उपकरणों के अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम बेहद खराब होने वाला है और इसी को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने डबल रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। कोरोना काल के बाद से उत्तराखंड में सैलानियों की एंट्री को आसान कर दिया है। ऐसे में रिकॉर्ड संख्या में सैलानी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वही चारधाम यात्रा भी जारी है। मौसम के खराब होने पर स्थिति कंट्रोल में रहे इसलिए पुलिस व अन्य राहत टीम भी अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top