Nainital-Haldwani News

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल हल्द्वानी में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Ad

हल्द्वानी: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल हल्द्वानी, लामाचौड़ (पूर्व नाम डी. पी. एस. हल्द्वानी, लामाचौड़) में कोरोना  प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन  करते हुए  गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से  मनाया गया।   कार्यक्रम का आरंभ करते हुए सर्वप्रथम  विद्यालय प्रतिपालक द्वारा ,चीफ़ ट्रस्टी महोदय,प्रबंधक  महोदय
व प्रधानाचार्य महोदय की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे झंडे को  सलामी दी गई। तदुपरांत  सम्मिलित स्वर में राष्ट्रगान गाया गया।  विद्यालय शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा क्रमशः गणतंत्र दिवस के  महत्व पर प्रकाश डाला गया। 

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय प्रबंधक महोदय द्वारा 26 जनवरी पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक सदस्य से अपने विद्यालय शैक्षिक प्रयासों द्वारा देशभक्ति की भावना प्रदर्शित  करने पर बल दिया गया। विद्यालय प्रतिपालक (मेंटर) डॉ. जोशी जी द्वारा गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ही सभी को भारत माता के प्रति अपने  कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गई।

प्रधानाचार्य महोदय द्वारा अपने संभाषण में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को  गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। प्रधानाचार्य द्वारा  विद्यार्थियों से इस कोरोना काल  को  सकारात्मक रूप  से  स्वीकार करते हुए, लाभान्वित होने की बात पर  प्रकाश डाला  गया। अंत में अंग्रेजी विषय अध्यापिका द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की गई। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिपालक (मेंटर) महोदय, चीफ़ ट्रस्टी महोदय व प्रधानाचार्य महोदय द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top