Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सख्त नियम लागू, अब ऑटो और ई-रिक्शा चालक को मिलेगी पर्ची फिर होगा संचालन

Ad

हल्द्वानी: रविवार को पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनन्द भरणें द्वारा हल्द्वानी शहर की यातायात व्य्वस्था को लेकर गठित एएनटीएफ टीम के साथ कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में गोष्ठी का आयोजन किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

1- गोष्ठी में सर्वप्रथम विगत एक सप्ताह में टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी , कार्यवाही संतोषजनक है किन्तु अभी और प्रभावी करने की आवश्यता है ।

2- एक सप्ताह में मुख्य रुप से की गयी कार्यवाही सरगम सिनेमा के सामने प्राइवेट टैक्सी स्टैण्ड को पूर्ण रुप से हटाकर टैम्पो स्टैण्ड बनाया गया है।

3- डॉ. सुशीला तिवारी हास्पिटल के आगे से सारा अतिक्रमण हटा दिया गया है जिसमें भविष्य में समतल कराकर चार एम्बुलेंस तथा 04 टैम्पो हेतु पार्किंग व्यवस्था की जायेगी ।

4-ई- रिक्शा के पास कोई परमिट नहीं है लिहाजा ई- रिक्शा तथा ऑटो को संयुक्त रुप से एक निश्चित स्टैण्ड से चलाया जाये।

5- परिवहन विभाग के साथ समन्यवय स्थापित कर ऑटो/ई-रिक्शा मे कलर कोडिंग की जाये

6- जिस भी ऑटो स्टैण्ड से ऑटो/ ई- रिक्शा निकलेंगे अपने-अपने नम्बर से निकलेंगे उनको एक पर्ची दी जायेगी जिसमें निकलने का समय रुट निर्धारित किया जायेगा ।

7- स्टैण्ड पर साईन बोर्ड लगाया जायेगा जिसमें स्टैण्ड किस हेतु है जैसै – ऑटो/ई- रिक्शा, एम्बुलेंस, मरीज के वाहन आदि ।

8- साईन बोर्ड पर रुट का नाम, किराया भी स्पष्ट रुप से अंकित किया जाये ।

9- यदि बिना पर्ची ,रुट एवं समय के मुताबिक अनिमियता पायी जाती है तो ऑटो /ई- रिक्शा का चालान किया जायेगा बार-बार गलती करने पर उन्हें सीज किया जायेगा ।

10- जिस थाना/चौकी क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू की जायेगी उसके प्रभारी का दायित्व होगा कि वह टीम का सहयोग करे, यदि सहयोग नहीं किया जाता है तो उसके वरुध कार्यवाही की जायेगी ।

11- जीरो जोन ओके होटल से मंगल पडाव तक किया जाये ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top