Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की बैणी सेना का काम भारत सरकार को पसंद आया,आपका वोट दिला सकता है पहला स्थान

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम के स्वच्छता के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही बैणी सेना को भारत सरकार ने एक नयाब लिस्ट में जगह दी है। हल्द्वानी नगर निगम का प्रोजेक्ट बैणी सेना का चयन भारत के सभी निकायों से चयनित 50 बेस्ट प्रैक्टिस में किया गया है। इसे SWM के बेस्ट सेनिटेशन सोल्यूशन की श्रेणी में रखा गया है। अब इसे भारत सरकार की इस वेबसाइट/प्लेटफॉर्म पर सिटिजन वोट के लिए लाइव किया गया है। बैणी सेना ने ना सिर्फ हल्द्वानी नगर निगम के डोर टू डोर अभियान को गति दी बल्कि राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई। खास बात ये है कि इस बैणी सेना प्रोजेक्ट की कमान महिलाएं संभाल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह प्रोजेक्ट हल्द्वानी शहर का स्वच्छता स्तर बढ़ाने, स्वच्छता में जन भागीदारी बढ़ाने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को सुदृढ़ करने, यूजर चार्ज का कलेक्शन बढ़ाने, पर्यावरण मित्रों के कार्य गुणवत्ता को बढ़ाने में तथा नारी के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। इसे और बेहतर कैसे किया जा सकें, इस पर काम हो रहा है। अब इसे भारत सरकार की वेबसाइट/प्लेटफॉर्म पर सिटिजन वोट के लिए लाइव किया गया है। वोट के माध्यम से प्रोजेक्ट को वर्तमान वर्ष का बेस्ट प्रोजेक्ट बना सकता है। उन्होंने सभी से वोट करने की अपील भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top