Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कांग्रेस को झटका, निकाय चुनाव से पहले पूर्व पार्षद संग कई भाजपा में शामिल

Ad

Haldwani News: BJP: हल्द्वानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद विजय कुमार उर्फ पप्पू सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण की। विजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके साथ दमुआढुंगा के अजय चंद, चंदन कुमार, रमेश चंद्र, कार्तिक चंद्र, दीपक चंद्र, भुवन चंद्र, विनोद कुमार जैसे कई अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों का मिष्ठान वितरण कर और फूलों की मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी प्रदेश अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान मेयर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, प्रतिभा जोशी, भुवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, धीरज पाण्डे, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, पनराम आर्य, और हिरदेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top