Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: भाजपा नेता के बाद कांग्रेस नेता के घर में धमाका

Ad

हल्द्वानी: शहर में भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर में हुए रहस्यमई धमाके की जांच जारी है। धमाका कैसे हुआ, इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले से पर्दा उठा नहीं था कि इसी तरह के धमाके से जुड़ा मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं विधानसभा ग्राम सभा जयपुर खीमा में कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर तेज धमाका होने की घटना सामने आई है। धमाके की वजह से घर पर इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरण और छत की दीवारों को नुकसान पहुंचा हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की सूचना हल्दूचौड़ पुलिस को दी गई और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के पास भी पहुंच गई है।

एक तरफ पुलिस बीजेपी जिला अध्यक्ष के घर पर हुए धमाके से हैरान थी और अब इस मामले ने इन घटनाएं के रहस्य को और गहरा दिया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हल्द्वानी स्थित घर के भीतर भी रहस्यमई धमाके ने क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी थी। हीरानगर में हुए धमाके की चर्चा पूरे शहर में हो रही थी। पुलिस की जांच जारी है लेकिन नए मामले ने उसे सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ऐसा कैसा धमाका हो रहा है जिसके सबूत मिल पाना मुश्किल हो रहा है। नई घटना ने नैनीताल पुलिस के लिए दूसरी घटना ने सिर दर्द बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top