Nainital-Haldwani News

चुनिंदा ढाबों पर ही रुकेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें,वरना चालक और परिचालक पर लगेगा जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी पर विभाग ने शिकंजा कसा है। अब केवल अनुबंधित ढाबों पर ही रोडवेज बसें रुका करेंगी। अफसरों का कहना है कि दिल्ली रूट पर चलने वाली हर बस को 282 रुपये और ढाबे की पर्ची डिपो में जमा करनी होगा। अन्य ढाबों पर बस रोकी गई तो चालक-परिचालक के खिलाफ जुर्माना भी लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड परिवहन निगम घाटे को दूर करने के लिए लापरवाही करने वालों पर सख्ती बरत रहा है। कमियों को दूर करने के लिए नए प्लान बनाए जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ शिकायतें ढाबे पर बस रोकने को लेकर मिल रही थीं। दरअसल अनुबंधित ढाबों की बजाय अन्य ढाबे में रोकने पर चालक-परिचालक को संचालक द्वारा पैसे मिलते हैं।

गौरतलब है कि निगम द्वारा हर रूट पर कुछ ढाबों से अनुबंध किया जाता है। ताकि लंबे सफर में यात्रियों को खाने-पीने व फ्रेश होने का मौका मिल सके। लेकिन अक्सर यह मामला सामने आता है कि यात्रियों संग ढाबे में बतमीजी हुई या फिर रेट को लेकर विवाद सामने आया। इसलिए अब मुख्यालय ने आदेश कर दिया कि दिल्ली से आने के बाद स्टाफ को 282 रुपये व पर्ची डिपो में जमा करना होगी।

दरअसल अनुबंध के हिसाब से हर चक्कर का 282 रुपये ढाबा संचालक को जमा करना होता है। महीने के महीने डिपो इस रकम को मुख्यालय भेजता है। लेकिन अब इस रकम को ढाबे से लाने की जिम्मेदारी बस चालकों व परिचालकों को दी गई है। इससे अनुबंधित ढाबों पर न रोकने की शिकायत दूर होगी। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माने की भी व्यवस्था की गई है। इससे कर्मियों में कार्रवाई का डर रहेगा। मुख्यालय का यह आदेश सभी डिपो में पहुंचा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top