Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चला बुलडोजर, हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर कर दिया था कब्जा

Ad

Haldwani News: Encroachment: JCB: हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री के पास नगर निगम और प्रशासन ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संयुक्त अभियान के तहत 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासनिक अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद
कार्रवाई के दौरान एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम की बड़ी टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

नगर निगम ने जताया स्वामित्व
कार्रवाई के बाद नगर निगम ने कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर अपना बोर्ड लगा दिया, जिससे स्पष्ट हो गया कि अब यह ज़मीन नगर निगम के अधीन है। अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि का भविष्य में नगर विकास कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

अभियान से इलाके में मचा हड़कंप
इस बड़ी कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पूरे अभियान को देखते रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को समाप्त करने के विशेष अभियान का हिस्सा है।

अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी
एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर चलती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top