Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: चोरगलिया में क्यों हुआ लालकुआं विधायक का विरोध, तीन घंटे तक चला हंगामा

Ad

Haldwani News: Chorgaliya: MLA Mohan Singh Bisht: लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट का चोरगलिया में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। विधायक बिष्ट रविवार को दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चोरगलिया पहुंचे थे, तभी वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों का विरोध देखते हुए पुलिस बल मौके पर सक्रिय हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा, और कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए, जिन्हें पुलिस ने हटाया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे लोगों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विधायक की बात सुनें, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।

विरोध का मुख्य कारण चोरगलिया में एक वेटरनरी डॉक्टर के तबादले का मुद्दा बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह डॉक्टर क्षेत्र में जानवरों के इलाज के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। हाल ही में उनकी फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी के कारण उनका तबादला किया गया, जिसे ग्रामीण रद्द करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वेटरनरी डॉक्टर का तबादला तत्काल निरस्त होना चाहिए। मगर विधायक ने साफ मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए।

हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने विधायक को कार्यक्रम स्थल से ले जाना चाहा तो ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए। करीब तीन घंटे हंगामा चलता रहा। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से बात नहीं की। बाद में किसी तरह पुलिस ने लोगों को हटाकर विधायक को वहां से निकलवाया। इस मामले की चर्चा समस्त उत्तराखंड में हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top