Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ईंधन की कमी नहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण

Ad

Haldwani: Petrol: Pump: Inspection: जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं और सभी पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम समेत सभी तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top