Nainital-Haldwani News

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा, हल्द्वानी अपना शहर है, बाहरी लोगों की दाल गलने नहीं दूंगा

Ad

हल्द्वानी : निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम के कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी की ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान ललित जोशी के साथ कांग्रेस के सभी क्षेत्रीय नेता एक साथ नजर आए। तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकालकर ललित जोशी पहुंचे। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलूटिया सहित कई आला नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह भाजपा के प्रत्याशी गजराज बिष्ट के साथ महाविद्यालय की जीत को पुनः दोहराएंगे। और कार्यकर्ता व पार्टी के नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है। वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला है। और इस बार जनता भाजपा से हिसाब लेकर रहेगी। और ललित जोशी नगर निगम के मेयर बनेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में जनता सड़क बिजली पानी सहित विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है उसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top