Election Talks

नए साल में चुनाव की तैयारी शुरु, हल्द्वानी के लिए कांग्रेस का प्लान

Ad

हल्द्वानी: संकल्प बैंकट हॉल में ज़िला अध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने नगर निगम मेयर पद के लिए एक मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता को प्रत्याशी के रूप में चयनित किया है। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में पूर्ण समर्पण और मेहनत के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में प्रत्याशी ललित जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव को मजबूती से लड़ा जाए। बैठक में यह निर्णय हुआ कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 16 वार्ड को चार-चार वार्ड के सेक्टर में बांट दिया गया है और उनमें चार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह चुनाव जनता के अधिकार, विकास और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी अपने जनसमर्थन और जमीनी कार्य के आधार पर हल्द्वानी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कार्यक्रम में राहुल छिमवाल, सतीश नैनीवाल, गोविंद बिष्ट, भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे, योगेश जोशी, भुवन आर्य, हिमांशु जोशी, संजय बिष्ट, विशाल भोजक, किरन मेहरा, कुंदन नेगी, राधा चौधरी, रेनू तोमर, संदीप भैसोडा, भास्कर पलड़िया, राजा फर्स्वाण सहित सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top