Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बदमाशों ने तीन युवकों को लूटा, कोतवाली के पास की घटना !

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News: हल्द्वानी में अपराधियों का हौसला किस कदर बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर की कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने तीन युवकों को डरा-धमकाकर लूट लिया। यह घटना रविवार रात रोडवेज बस अड्डे के पास हुई, जहां बदमाशों ने तीनों युवकों से जबरन 2300 रुपये छीन लिए और फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घर जाने के लिए खड़े थे युवक

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग निवासी तीन दोस्त, राहुल सिंह, रितिक पाठक और दीपक रौतेला, रविवार रात अपने घर जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे के पास खड़े थे। वे वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्हें डराने-धमकाने लगे।

डर के मारे दे दिए सारे पैसे

पीड़ित राहुल सिंह के अनुसार, बदमाशों ने तीनों दोस्तों से उनकी जेब में रखे सारे पैसे निकालने को कहा। डर के मारे युवकों ने अपनी जेब में रखी कुल 2300 रुपये की रकम बदमाशों को सौंप दी।

सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

राहुल सिंह हल्द्वानी पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आया था, जबकि दीपक रौतेला शहर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है और रितिक पाठक नैनीताल डीएसबी कॉलेज से स्नातक कर रहा है। घटना के बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top