Uttarakhand News

हल्द्वानी: किराए के घर पर मिला महिला का शव, पति बच्चों को लेकर फरार

Ad

Uttarakhand News : Haldwani: हल्द्वानी शहर में एक सनसनी से वारदात सामने आई है। एक घर में महिला का शव बरामद हुआ है। घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान गंगाराम मौर्य ने मामले की सूचना टीपी नगर चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बताया गया है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को नशे में चूर होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इस दौरान मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था जब वह बुधवार को आस्था से मिलने कमरे से बदबू आ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top