Nainital-Haldwani News

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा बंद, दीपक बल्यूटिया ने कहा ये चुनावी कोहरा है…

Ad

हल्द्वानी: एक दिसंबर से काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन फरवरी तक के लिए बंद हो रहा है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने केंद्र व राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन कुमाऊं की लाइफ लाइन है और उसे बंद करने से हजारों लोगों को परेशान होना पड़ेगा। इसके अलावा संपर्कक्रांति ट्रेन को भी रोजाना नहीं चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे का कहना है कि कोहरे के वजह से ट्रेन को रद्द किया गया है लेकिन इसमें सरकार का कुछ और ही फायदा दिख रहा है। कोहरा हर ठंड में आता है… क्या चुनाव से पहले आने वाला कोहरा कुछ अलग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को उठाएगी और रेलवे मंत्रालय को भी पत्र लिखेगी। सरकार अपने चाहने वालों को फायदा देने के लिए जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही ट्रेनों से सैंकड़ों छात्र अपने घर आते हैं। वक्त और किराए को लेकर छात्र व मध्य वर्ग के लोगों के लिए संपर्क क्रांति और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन पहली पसंद रहती है। संचालन नहीं होने से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।

इसके अलावा हल्द्वानी में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा को लेकर जहां शहीद सैनिकों के परिजनों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया तो वही कांग्रेस में भाजपा द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मामले में इसे भाजपा का विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक एजेंडा बताया है।

उनका कहना है कि शहीदों के परिजनों का सम्मान बीजेपी के इवेंट मैनेजमेंट के तहत किया जा रहा कार्यक्रम है उन्हें रिटायर्ड सैनिकों के समस्याओं और सुविधाओं से कुछ लेना देना नहीं है, जहां भाजपा के लोग सैनिक परिवारों से मिलने जा रहे हैं वहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि राज्य की सरकार अगर सैनिकों के लिए इतनी ही हितैषी बनती है तो सर्वप्रथम उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उनकी सुविधाओं के लिए ध्यान देना चाहिए ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top