Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पत्रकार दंपत्ति को मिली PHD परीक्षा में सफलता, पत्नी को पहला और पति को दूसरा स्थान मिला

Ad

Deepika Negi and Bhupendra Rawat: PHD: Uttarakhand Open University: एक क्षेत्र में काम करने वाले दोस्त को काफी मिल जाते हैं लेकिन लाइव पार्टनर नहीं… हालांकि समाजसेवा व अन्य प्रोफेश्नल में पति-पत्नी की जोड़ी कामयाबी हासिल कर रही है। खेल, शिक्षा, कानून, प्रशासनिक समेत कई क्षेत्र हैं, जहां मिली कामयाबी ने दोनों को पहचान दी है। हल्द्वानी निवासी पत्रकार दंपत्ति को एक साथ कामयाबी मिली है। खास बात ये है कि पत्नी पहले स्थान पर और पति दूसरे स्थान पर रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्रकार भूपेंद्र रावत और पत्नी दीपिका नेगी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। दीपिका नेगी को पहला स्थान मिला है तो वहीं भूपेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। भूपेंद्र-दीपिका लंबे वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। हल्द्वानी निवासी भूपेंद्र रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। जबकि उनकी पत्नी दीपिका नेगी रावत मूलतः पौड़ी गढ़वाल जनपद के एकेश्वर विकास खंड में मोल्टी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता पुलिस सेवा में रहते हुए मुरादाबाद शिफ्ट हो गए थे। दीपिका नेगी ने नैनीताल डीएसबी परिसर से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा हासिल की और फिर वो बड़े मीडिया संस्थानों के साथ जुड़ी।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में 6 अभ्यर्थियों का पीएच.डी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयन होना है। इस चयन के लिए प्रवेश परीक्षा में 16 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 9 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में सफलता मिली है। 70 अंकों की इस प्रवेश परीक्षा में दीपिका को 90% अंक हासिल हुए हैं, जबकि भूपेंद्र रावत 56 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं। विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्र रयाल ने जानकारी दी है कि लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार दौर से गुजरना होगा। इंटरव्यू 30 अंको का होगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के नाम

दीपिका नेगी

भूपेंद्र सिंह रावत

ममता

सरवर कमाल

लता रानी

गणेश चंद्र जोशी

सुनीता भट्ट

राहुल जोशी

विनय कुमार यादव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top