Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: NAB मामले के सामने आने के बाद डीएम ने बनाई समिति

Ad

हल्द्वानी:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा हल्द्वानी में संचालक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के उपरांत इस संस्थान में दृष्टिबाधित नाबालिग बालिकाएं के शिक्षा ग्रहण को लेकर वर्तमान परिस्थितियों में उनका मानसिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास प्रभावित न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

समिति में बाल कल्याण समिति नैनीताल अध्यक्ष व जिला प्रोबेशन अधिकारी नैनीताल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित एक मनोचिकित्सक, मनोचिकित्सा पर कार्य कर रहे है एनजीओ तथा लालकुआं तहसीलदार को सदस्य और प्रशासनिक सहयोग हेतु समिति में रहेंगे।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त समिति नेशनल एसोसिएशन फॉर दि ब्लाइंड (नैब), नवाबखेडा, हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी तथा बच्चों की काउंसलिंग करेगी एवम् समिति समय-समय पर निरीक्षण करते हुए यह भी सुनिश्चित करेगी कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक एवम् व्यक्तिगत विकास प्रभावित न हो एवम् बच्चों की सुरक्षा हेतु वांछित कार्यवाही करेगी। समिति संस्थान द्वारा बनायी गयी आंतरिक शिकायत निवारण समिति की गतिविधियों का भी परीक्षण करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top