Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: खराब सड़कों ने बढ़ाया जनता का सिर दर्द, डीएम ने PWD को दी डेडलाइन

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल के पर्यटन सीजन से पहले सड़कों के गड्ढे भरने सहित चौराहों को चौडा करने के लिए प्रशासन जुट गया है जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज भवाली, भीमताल होते हुए काठगोदाम भीमताल चौराहे और ज्योलिकोट तक सड़को व चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और NHI के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़के गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा काठगोदाम में भीमताल चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर 20 लाख रुपए की डीपीआर तैयार हो गई है। जल्द ये चौराहा भी चौड़ा हो जाएगा जिससे कि आने वाले पर्यटक सीजन से पहले पर्यटकों को सुगम यातायात दिया जा सके। इसके अलावा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को टाइम बाउंड निर्देश दिया गया है।

बता दें कि नैनीताल जिले में सडकों की हालत बेहद खराब है। पिछले दिनों मौत भी हुई है। इसके अलावा कई लोग चोटिल भी हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी हल्द्वानी में बाइक सवारों की है। उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top