Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: निर्वाचन ऑफिस रखेगा आपके फेसबुक समेत सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर, नंबर भी जारी

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्वक एवं सफल संचालन हेतु एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी कक्ष न. 5 में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवींक्षण समिति प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां पर मीडिया प्रबन्धन एवं प्रमाणिकरण सम्बन्धित गतिविधियां 24 घण्टे चलाई जा रही है इस समिति के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया प्रमाणन एंव अनुवीक्षण समिति एमसीएमसी के माध्यम से सभी राजनेतिक दलों के प्रत्याशी एंव उनके अभिकर्ताओं को अपने प्रचार के लिए विभिन्न प्रकार के पम्म्फलेट, बैनर, एंव होर्डिग्स के अलावा आम जनमानस के लिए जारी किये जाने मेनफेस्टोे के प्रमाणिकरण की अनुमति दी जायेगी।अनुमति प्राप्त करने हेतु सभी प्रत्याशी एव उनके अभिकर्ताओं को अपने अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत करने होगे तथा समिति से अनुमति मिलने के बाद इस के प्रकार प्रचार साहिंत का वितरण किया जा सकेगा।

जिसके प्रकाशन में मुद्रक, प्रकाशक का नाम,पता एवं प्रतियों की संख्या का उल्लेख किया जाना आवश्यक है एमसीएमसी द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रचार माध्यमों जिनमे मुख्य रूप से प्रिट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, फेस बुक, टियूटर, इंस्ट्राग्राम के अलावा बल्क एसएमएस पर पैनी नजर रखने के लिए मोबाईल न. 8869083009 एवं 9389598270 जारी किये गये है। जिनके माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विभिन्न राजनैतिक दलों एवं अभिकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर किये जा रहे प्रचार का रिकार्ड रखा जायेगा तथा उससे सम्बन्धित व्यय का विवरण डीएवीपी एवं डीआईपीआर द्वारा जारी दरों के आधार पर सम्बन्धित प्रत्याशी के खाते में सम्मिलित कर नोडल अधिकारी लेखा को प्रस्तुत किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top