Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: प्रेम सिनेमा हॉल के पास लगी आग, 150 मीटर की दूरी पर था पेट्रोल पंप

Ad

हल्द्वानी: शहर में बुधवार रात नैनीताल रोड स्थित प्रेम सिनेमा हॉल के पास आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमखल की टीम मौके पर पहुंची। आग कार एक्सेसरीज की दुकान में लगी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही एसपी सिटी हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया । इस बीच कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर लगी भीड़ को हटाया, काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

आग लगने के चलते एक्सेसरीज की दुकान में करीब 10-15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे फोम के गद्दे, कार की सीट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सब जलकर राख हो चुके हैं। इस घटना ने सभी को डरा दिया क्योंकि जिस स्थान पर आग लगी थी वहां से 150 मीटर की दूरी में पेट्रोल पंप था। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top