Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कलावती चौराहे पर फायरिंग,घायल युवक को बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया

Ad

हल्द्वानी: शहर में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नवाबी रोड स्थित कलावती चौराहे से सामने आ रहा है, जहां अभी-अभी फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद से पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली गौरव वानखेड़े नाम के युवक पर चलाई गई है। गोली गौरव के हाथ के पास से छूकर निकल गई। उसे घायल अवस्था में हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है दो लोगों ने गौरव पर फायरिंग की। यह भी सामने आया है कि मल्ला गोरखपुर गौरव को एक दिन पहले कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उससे यह भी कहा गया था कि अगर वह पुलिस के पास गया तो अच्छा नहीं होगा। इसलिए गौरव पुलिस के पास नही गया। फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हैरानी की ये है कि शांत रहने वाले हल्द्वानी में पिछले कुछ वक्त आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। बुधवार को बरेली रोड पर स्थित दुकान में घुसकर बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पुलिस उस केस को सोल्व करने पर काम ही कर रही थी कि एक और घटना ने शहर में दहशत फैला दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top