Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:होली पर महिला को रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, विधायक के घर के पास चली गोली

Ad

हल्द्वानी: होली के मौके पर जहां हर तरफ रंग और खुशियां दिखाई देती हैं तो कुछ ओर रंग लगाने को लेकर विवादित घटनाएं भी सामने आती हैं। सोमवार को इसी तरह का एक मामला सामने आया है। जहां महिला को रंग लगाने पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में होली के दौरान महिला को रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। घटनास्थल के पास ही विधायक राम सिंह कैड़ा का आवास है। इस मामले पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में हथियार जप्त कर पूछताछ की जा रही है । वहीं फायरिंग किन परिस्थितियों में की गई है ये जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

यह भी पढ़ें: होली:हल्द्वानी में हुड़दंगियों की खैर नहीं,इन स्थानों पर हुई पुलिस की तैनाती

यह भी पढ़ें: अपील: हल्द्वानीवासियों होली पर जेबकतरों से सावधान, मिनटों में हो सकती है आपकी जेब साफ

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी पहनने का देखा था सपना, परीक्षा देने जाते वक्त सड़क हादसे में गई जान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना अलर्ट,दिल्ली समेत 5 राज्यों से आने वालों की बॉर्डर पर सैंपलिंग शुरू

यह भी पढ़ें: लूट का खुलासा करने के लिए नैनीताल पुलिस ने खंगाड़े 160 CCTV, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top