Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में महिला से करोड़ों की ठगी, घर का मालिक बना गाजियाबाद का व्यक्ति !

Ad

Haldwani News: IAS Deepak Rawat: जनता मिलन कार्यक्रम में शनिवार को बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता कैम्प कार्यालय में पहुंचने पर आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री, दीपक रावत, लोगों से मिलने स्वयं पहुंचे और सभी की समस्याओं को सुना और समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला के साथ वित्तीय धोखाधड़ी मामले में प्रारंभिक जांच, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

जनसुनवाई में हल्द्वानी की महिला, भगीरथी जोशी, के साथ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में एक संगठित गिरोह संलिप्त है, जिसमें हल्द्वानी के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, एक बैंक के मैनेजर सुनील कुमार और गाजियाबाद स्थित वित्तीय कंपनी ‘फाइनेंस केयर’ के प्रमुख अंकुर अग्रवाल, शामिल हैं।अंकुर अग्रवाल शाहदरा दिल्ली के निवासी हैं ।

चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा महिला और उनके साथी, कन्नू जोशी, को बैंक प्रबंधक से मिलवाया गया, जिसके बाद कथित रूप से महिला की संपत्ति को रुपये 2 करोड़ 58 लाख में राज किशोर वर्मा को बेच दिया गया। यह आरोप है कि यह सौदा बैंक से लोन के माध्यम से किया गया और बैंक से प्राप्त राशि इन सभी पक्षों में आपसी साजिश के तहत वितरित की गई। आयुक्त द्वारा इस प्रकरण में गंभीरता से संज्ञान लिया गया है और अगली कार्रवाई के तहत सभी संबंधित पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top