Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: अब बिना निवास प्रमाण के मुफ्त में मिलेगी रसोई गैस , जरूर पढ़ें

Ad

नई दिल्ली: एक बार फिर उज्ज्वला योजना को सरकार फ्लोर पर उतारने जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से 2016 में शुरू की गई उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण सोमवार को लॉन्च हो गया है। सरकार की कोशिश है कि महिलाओं की सेहत का ख्याल रखा जाए। चूल्हे का धुआं उनकी आंखों के लिए नुकसानदायक होता है। ग्रामीण व अन्य इलाकों में जहां पर परिवार गैस कनेक्शन लेने में सक्षम नहीं हैं उन्हें मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। खास बात ये है कि महिलाओं को बिना राशनकार्ड या निवास प्रमाणपत्र के मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि साल 2016 में शुरू की गई उज्ज्वला योजना के पहले चरण में सरकार एलपीजी कनेक्शन के लिए 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती थी। लाभार्थी को गैस चूल्हे और सिलिंडर बिना ब्याज के लोन मिलता था। वहीं दूसरे चरण में एलपीजी कनेक्शन निशुल्क मिलेगा ही और पहले सिलेंडर की रीफिलिंग के भी पैसे नहीं देने होंगे।

जानकारी के मुताबिक इस बार योजना का लाभ उठाने वालों को केवाईसी के लिए किसी नोटरी या हलफनामे की जरूरत नहीं पड़ेगी। राशन कार्ड या निवास प्रमाणपत्र न होने पर आवेदक का घोषणापत्र से काम चल जाएगा। आधार कार्ड सहित अन्य पहचानपत्र के आधार पर एलपीजी कनेक्शन हासिल लिया जा सकेगा। इस बारे में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि योजना का लाभ बीपीएल परिवार की महिलाओं को मिलेगा। इसमें शर्त रखी है कि महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के नाम है LPG का कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन


— अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ujjwala2.html खोलें
— यहां आपको तीन गैस कंपनियों के एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा
— इंडेन, एचपी और भारत गैस में से मनचाही कंपनी के सामने दिए ‘अप्लाई’ के विकल्प पर क्लिक करें
— इससे संबंधित गैस कंपनी का वेबपेज खुल जाएगा, उस पर वांछित जानकारियां भरें, जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें
— ईकेवाईसी भरने के बाद सभी मूल दस्तावेज लेकर नजदीकी गैस डिस्ट्रिब्यूटर के पास जाएं, ताकि उनका वेरिफिकेशन हो सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top