Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मेयर पद, भाजपा ने गजराज सिंह बिष्ट को बनाया प्रत्याशी

Ad

Haldwani News: नगर निगम हल्द्वानी के लिए भाजपा ने गजराज सिंह बिष्ट को दावेदार बनाया है। भाजपा की ओर से 5 नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की सूची जारी की है। गजराज सिंह पूर्व में भाजपा के कई पदो पर रहे हैं। इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए वो राज्य दर्जा मंत्री भी रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गजराज सिंह बिष्ट ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, वो कुछ वक्त के लिए निराश हुए थे लेकिन बाद में आलाकमान के दखल के बाद उन्होंने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद वो पार्टी के लिए काम कर रहे थे। अब उनकी निष्ठा को देखते हुए भाजपा ने उनपर भरोसा जताया है। दावेदारी के दौरान भी गजराज बिष्ट ने कहा था कि वो 4 दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनके परिश्रम का फल देगी, हालांकि उस वक्त हल्द्वानी नगर निगम सीट को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया था, जिसे अब सामान्य कर दिया गया। सामान्य सीट होने के बाद भी गजराज पर भाजपा ने भरोसा जताया है, जिसका मुख्य कारण भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं, जो जिन्होंने सोशल मीडिया पर गजराज सिंह पक्ष में मुहिम शुरू कर दी थी। इससे साफ होता है कि तमाम बढ़ती दावेदारों की संख्या पर कार्यकर्ताओं की पसंद को तवज्जों दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top