Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद, फोन से बुक करा सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडर

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Curfew: कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने बताया है कि हल्द्वानी में कर्फ्यू क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारू है। इंटरनेट बंद होने के चलते उपभोक्ता गैस एजेंसी में सीधे संपर्क कर गैस बुकिंग कर सकते हैं। वाजपेई ने बताया कि ऑनलाइन गैस बुकिंग इंटरनेट बंद होने के चलते प्रभावित है जब तक यह व्यवस्था लागू रहेगी तब तक उपभोक्ता मोबाइल काल वह एजेंसी से स्वतः संपर्क कर गैस बुकिंग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसक घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद प्रशासन ने माहौल को सुरक्षित रखने के लिए पहले Curfew घोषित किया। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया। हालांकि शनिवार तक हल्द्वानी में हालात काफी सामान्य होते दिखे और ऐसे में प्रशासन ने CURFEW में राहत भी दी गई है।

हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण बनभूलपुरा क्षेत्र (आर्मी कैंट (वर्कशॉप लाईन भी सम्मिलित) तिकोनिया- तीनपानी-गौलापार बाईपास की परिधि के अन्तर्गत क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए) पूर्णतः बन्द (कर्फ्यू) (नैनीताल-बरेली मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन एवम् व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे) में निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश निर्गत किया जाता है :-

1- कोई भी व्यक्ति अत्यावश्यक कार्यों (मेडिकल इत्यादि) को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

2- सभी व्यावसायिक संस्थान / दुकानें / उद्योग इत्यादि पूर्णतः बन्द रहेंगे। केवल हॉस्पिटल व मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।

4- अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अनुमति से यातायात की अनुमति रहेगी।

यह आदेश आम जनता को संबोधित है। चूंकि वर्तमान में मेरे समक्ष ऐसी परिस्थितियां नहीं है और न ही संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जा सके। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top