Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी युवती ने की आत्महत्या, शादी टूटने के बाद उठाया कदम

उत्तराखंड: बेटी की शादी के दिन कोरोना ने छीन ली पिता की सांसें, मचा कोहराम
Ad

Haldwani News: रामपुर रोड निवासी एक युवती ने शादी टूटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है जिस समय युवती ने ये कदम उठाया उस समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। शादी टूटने के बाद से युवती गुमसुम चल रही थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फंदा काटकर युवती को उतारा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक महीने पहले युवती की शादी टूट गई थी। वह सिडकुल में काम करती थी। उसी दौरान कोटद्वार निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इस बीच युवती की शादी रानीखेत निवासी युवक से तय हो गई। यह खबर जब उसके प्रेमी को लगी तो उसने युवती के होने वाले पति और जेठ को आपत्तिजनक फोटो भेज डाले। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने शादी तोड़ दी।

बरात आने के तीन दिन पहले शादी कैंसिल हो गई थी। युवती के घरवालों ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से युवती घर पर ही रह रही थी। बुधवार के दिन उनके घर वाले काम से कही बाहर गए थे। तभी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने इसकी सूचना 112 पर कॉल करके दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को फांसी से नीचे उतारा। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top